भाजपा के सिंगरौली अध्यक्ष ने कहा- हर एक कार्यकर्ता नमो एप का अंबेसेडर
Newspost, Political Desk. @RohitGupta
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। विकसित भारत संकल्प यात्रा और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की सम्यक और सटीक जानकारी जन जन तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रयाओं को नमों एप पर सक्रिय और अनिवार्य रूप से विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनना है। ऐसा निर्देश भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के द्वारा जारी किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नमो एप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हर अभियान तथा हर गतिविधि की अपडेट रहती है, नमो एप के माध्यम से एक आम व्यक्ति भी सीधे नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार की लेटेस्ट गतिविधियों से सीधे जुड़ सकता है तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकता है। नमो एप पर स्वयं को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को इस एप से जोड़कर सांगठनिक तथा सरकार की गतिविधियों से अवगत कराना है।
इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ने के लिए सर्व प्रथम टोल फ्री नंबर 18002090920 पर मिस काल करने पर एक लिंक प्राप्त होगा जिसे एक्टिवेट करने पर नमो एप इनस्टॉल हो जायेगा अथवा गूगल प्ले स्टोर से भी नमो एप इनस्टॉल हो जायेगा। नमो एप इनस्टॉल होने के पश्चात आप के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगी जिसके माध्यम से आप नमो एप के अधिकृत प्रयोगकर्ता बन जाएंगे। आप को एक रेफरल कोड एप में डालना होगा जो आप को जिलाध्यक्ष के माध्यम से अथवा जिला आईटी संयोजक के माध्यम से प्राप्त हो जायेगा। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आप को नमो एप में मेनू ड्रिवेन ऑपशन मिल जाएंगे, जिस पर आप को प्रतिदिन कार्य करने होंगे। हर कार्य पर आप को प्वाइंट मिलेंगे। इस प्रक्रिया से आप नमो एप पर ब्रांड एम्बेसडर बन
जाएंगे। इस प्रक्रिया की ज्यादा जानकारी के लिये समस्त कार्यकर्ता आई टी सेल के जिला संयोजक सुरेश गिरी एवं उनकी टीम से सम्पर्क कर सकते हैं।
