सिंगरौली।
गत 3 से 5 जनवरी 2025 तक जिले के ग्राम पिपरा में आयोजित ‘पिपरा कबड्डी लीग- सीजन 4’ में मायाराम महाविद्यालय की टीम ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता की उपाधि अर्जित किया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह प्रतियोगिताओं में अच्छी तैयारी के साथ भाग लें और इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। प्रबंध समिति द्वारा टीम को ₹ 5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
