Newspost, हाजीपुर/सिंगरौली.
पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इसी 1 अक्तूबर से रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। विदित हो कि बीते 30.09.2023 को अनुपम शर्मा, महाप्रबंधक/पूर्व मध्य रेल के पद से सेवानिवृत्त हो गये।
तरुण प्रकाश ‘भारतीय रेल सिगनल इंजीनियरिंग सेवा‘ के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं। आपने आईआईटी, रूड़की से इलेक्ट्राॅनिक एंड कम्यूनिकेशन में बी.टेक. तथा आइआइटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में एम.टेक. की शिक्षा प्राप्त की हैं। आपने बिकाेन्नी मेलान एवं आईएसएम, हैदराबाद से प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आप विभिन्न अध्ययन के क्रम में मलेशिया एवं सिंगापुर भी जा चुके हैं।

श्री प्रकाश, पूर्व मध्य रेल में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य संचार इंजीनियर तथा मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वीरेंद्र कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूमरे, हाजीपुर ने बताया कि उन्होंने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा स्वच्छता अभियान की समीक्षा की।
