Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.
अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ दंगल का आयोजन
नागपंचमी त्यौहार के शुभ अवसर पर सीधी नगर पालिका व्यायामशाला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए जिले वासियों को नागपंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
आयोजित दंगल में जिले के पहलवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर पहलवानी के गुर दिखाए। दंगल को लेकर उपस्थित जन समूह में भारी उत्साह देखने को मिला।

अजय सिंह राहुल ने कहा-
जिले वासियों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि नागपंचमी एक शुभ त्यौहार है जो मानव और जीव जंतुओं के मानवतावादी रिश्ते को प्रकट करता है। हिंदू धर्म में प्रकृति के साथ मानव के रिश्ते और प्रकृति की पूजा का संदेश देने वाला यह त्यौहार है।
दंगल में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं, मैं आशा करता हूं सभी प्रतिभागी भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए दंगल में आए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने भी संबोधित किया।
दंगल में शामिल विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया सिंह ने किया।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस अवसर पर आनंद सिंह, चिंतामणि तिवारी, रुद्र प्रताप, सिंह बाबा, राजेंद्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, पार्षद विनोद मिश्रा, आनंद सिंह शेरगांव, हेमंत तिवारी, नवीन सिंह अरविंद तिवारी प्रदीप सिंह, दिनेश पाठक, संदीप उपाध्याय दादू महेश गुप्ता दिलावर अली खान रनशेर अली खान सहित जिले के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि नगर पालिका परिषद के पार्षदगण एवं दंगल प्रेमी दर्शकगण उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी पंकज सिंह द्वारा दी गई।
