📌आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज, तलाश में जुटी मोरवा पुलिस

📌यह भी देखें.- साल भर पहले फेरे लेने वाली युवती के साथ क्या हुआ ? 👇🏻👇🏻👇🏻

Newspost, Crime Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मोरवा थाना क्षेत्रांर्गत दो दिन में दो ब्याहता महिलाओं के दु:खुद अंत का समाचार आया है। यह दोनों महिलाएं आदिवासी समाज की थीं। इनमें से एक घटना के संबंध में घरेलू हिंसा और उत्पीडन के साक्ष्य मिले हैं तो दूसरी घटना और उससे संबंधित कारण अभी धुप्प अंधकार की चादर में दफन है।

घरेलू हिंसा व प्रताड़ना बनी ब्याहता का काल

यह घटना मोरवा थाना क्षेत्र में स्थित ननि के वार्ड नंबर 10 जद्दूडांड़ मेढ़ौली की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 30 जुलाई की रात, किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से मारा पीटा। मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान पत्नी की मृत्यु हो गई। मोरवा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार-

प्राप्त जानकारी के अनुसार जद्दूडाड़ निवासी 28 वर्ष के अनुज कुमार कोल का उसकी पत्नी ज्ञानमती कोल 26 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद हिंसक हो गया और अनुज कोल ने अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 593/24 धारा 296, 115, 351 (2) बीएनएस के तहत आरोपी अनुज के खिलाफ मामला दर्ज किया और घायल पीड़िता को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार कोल पिता चन्द्र भूषण कोल के खिलाफ उसी की पत्नी की हत्या करने की धारा बीएनएस 103 बढ़ा दी और उसके तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :

घने जंगल में पेड़ से लटका मिला नव ब्याहता का शव, 12 दिन से अपने मायके से थी लापता

बीते मंगलवार, 30 जुलाई 2024 को मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अजगुढ़ के निकटवर्ती घने जंगल में 18 जुलाई से लापता बिंदु बैगा का शव पेड़ से लटकता मिला है। शव लगभग पूरी तरह से गल चुका था, जिसकी पहचान उसके कपड़े एवं मोबाइल से हो सकी। एक साल पहले उसका विवाह हुआ था और वह अपने मायके में आने के बाद लापता हो गई थी।

घटना पर नजर-

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर बिंदु बैगा का रिश्तेदार राजकुमार बैगा जंगल में लकड़ी लेने गया था। उसने पेड़ से लटका शव देखा जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी तथा उनके माध्यम से यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। घटना की सूचना मिलने के बाद मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस व एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया। दुर्गम रास्तों से होते हुए पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को नीचे उतार पंचनामा तैयार किया। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच कर साक्ष्य संकलन किया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया। 

इस घटना के बारे में मृतका के पिता लालशाह बैगा ने पुलिस को बताया कि उसके लड़की की शादी 1 वर्ष पूर्व देवसर क्षेत्र स्थित ग्राम राजासरई में दादे बैगा के साथ हुआ था। बीते 17 जुलाई को उसकी लड़की ससुराल से मायके आ गई थी एवं 18 तारीख से घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों ने उस समय यह सोचकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई कि उनकी लड़की कहीं रिश्तेदारी में चली गई होगी। अब उसका शव मिलने पर पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *