पुण्यतिथि पर याद किए गए कॉम॰ स्व॰ मैथ्यू
सरलता और करुणा के प्रतिरूप थे राजन- अजय कुमार
News Desk, सिंगरौली, MP.
एटक के संगठन कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएस) के संस्थापक जुझारू श्रमिक नेता स्वर्गीय कामरेड राजन मैथ्यू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय सिंगरौली में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सीएमएस द्वारा इस अवसर पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रीय संगठन के पदाधिकारी कॉम॰ आरके सिंह ने कॉम॰ स्व॰ राजन मैथ्यू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सीएमएस (एटक) के स्थापना से लेकर अभी तक के सफर में दिवंगत कॉम मैथ्यू की भूमिका एवं उनके योगदान को रेखांकित किया।

संगठन के महामंत्री व फेडरेशन के उपाध्यक्ष कॉम अजय कुमार ने कॉम मैथ्यू के साथ बिताए गए पलों को याद किया तथा अपने वक्तव्य में कहा कि वे सरलता और करुणा के प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय पदाधिकारियों, ईकाइयों के अध्यक्ष व सचिवों ने भी संबोधित किया।

अंत में कॉम॰ डीपी पटेल ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विचार गोष्ठी के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन कॉम॰ केपी शर्मा कर रहे थे।
