Newspost, Regional Desk, A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मोरवा थाना क्षेत्र अम्बेडकर चौक पर मामूली कहा सुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपनी कार से तीन लोगों को कुचलने का प्रयास गत शनिवार को किया गया था। इस घटना में सन्नी सहिस, सोनम सहिस एवं चरकू सहिस को चोटें आई थी और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया था परंतु पीड़ितों की तहरीर और वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी के के पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की टीम के द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को 48 घंटे के भीतर वाहन सहित के गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि बीते सोमवार को फरियादी सन्नी कुमार सहीस पिता स्व० रामलल्लू सहीस उम्र 30 वर्ष नि0 वार्ड क्र० 4 अंबेडकर नगर पंजरेह ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 16.03.24 को रात्रि में स्विफ्ट कार के चालक ने अंबेडकर चौराहे में लोगों से गाली गलौच व मारपीट की एवं कार से जान से मारने की नियत से टक्कर मार दिया। स्विफ्ट कार से तीन लोग अंबेडकर चौराहे पर रुके। वहां सोनल सहिस ने कार की बोनट पर हाथ रख दिया। इसी को लेकर उनमें कहा सुनी हुई और आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी।

मोरवा निरीक्षक द्वारा पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 294, 323, 307, 34 बढ़ाकर आरोपी रोहित देव सिंह पिता रंगबली सिंह उम्र 31 वर्ष नि० सिहावल थाना अमिलिया जिला सीधी हाल कुडैनिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली समेत उनके साथी दिलवाले उर्फ सुनील अगरिया पिता रघुनाथ अगरिया उम्र 30 वर्ष निवासी उज्जैनी थाना बरगवां एवं छोटेलाल पिता रंगलाल अगरिया निवासी पजरेह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपराध में प्रयोग की गई मारुति स्विफ्ट वाहन एमपी 66सीए 1454 भी जप्त कर ली गई है।

इस कार्यवाही में सउनि पप्पू सिंह, जयराम गुप्ता, उमेश अग्निहोत्री, प्र0आर0 कुलदीप शर्मा, आर0 ऋषि सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *