🔴 थाना लंघाडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत फरार वारंटियों एवं आदतन अपराधियों के धरपकड़ कार्यवाही के लिये चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी लंघाडोल पुष्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे आरोपी शुभकरण पनिका पिता अमरजीत पनिका को गिरफ्तार रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के विरुद्ध फरारी स्थायी वारंट जारी हुआ था। लंघाडोल पुलिस ने 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजकुमार प्रजापति, आरक्षक महेन्द्र चौरसिया, आरक्षक आविद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।
