तिरुअनंतपुरम (केरल) एयर पोर्ट के एकांत क्षेत्र में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई से तिरुअनंतपुरम फ्लाइट से संबंधित घटना, बैगेज और जहाज के चप्पे चप्पे की हो रही छानबीन

Newspost, National Desk.

तिरु‌अनंतपुरम (केरल)। गुरुवार, 22 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 657 (मुंबई-तिरुअनंतपुरम) में बम होने की जानकारी मिलने पर ऑन बोर्ड यात्रियों और क्रू मेंबर्स में अफरातफरी का माहौल हो गया। यह जानकारी सुबह 07.30 पर मिलने के फौरन बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और आननफानन इस फ्लाइट को आइसोलेशन एरिया में सुरक्षित उतारने की कवायद की ग‌ई।

यह फ्लाइट 07.36 पर सुरक्षित लैंड कर गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षाबलों के साथ बैगेज एवं जहाज के चप्पे चप्पे को खंगालने में जुट गया था। इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जन अथवा धन की हानि की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *