Newspost, Paris Olympics 2024.

टोक्यो ओलंपिक 2020 की कुश्ती चैम्पियन जापान की यु‌ई सुसाकी को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचने के बाद एक अप्रत्याशित घटना ने विनेश फोगाट को टूर्नामेंट के लिए ही अयोग्य घोषित कर न केवल देश की महिला पहलवान को झकझोर दिया है, बल्कि भारत के 140 करोड़ जनमानस को गहरा आघात पहुंचाया है। यह सबकुछ केवल शरीर का सौ डेढ़ सौ ग्राम वजन अधिक होने के कारण हुआ।

जानें डिस्क्वालिफिकेशन का रीजन

आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं। विनेश फोगाट और जापान की यूई सुसाकी ने अपना- अपना क्वार्टर फाइनल जीता और दोनों सेमीफाइनल में पहुंचीं। लगातार 3 बाऊट (मैच) में फोगाट ने सुसाकी को हरा दिया और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर ग‌ई। फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान एवं बॉक्सर का वजन लेकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि उक्त खिलाड़ी निर्धारित वजन समूह (weight group 50 kg) में खेलने योग्य है अथवा नहीं।
विनेश फोगाट का भी वजन लिया गया। वजन बढ़ा हुआ था, इसलिए उन्हें कम करने का अवसर मिला और उन्होंने रातभर साइकलिंग की, रस्सी कूंदीं, कपड़े और बाल, नाखून आदि छोटे किए। लेकिन, उन्होंने डिहाइड्रेशन से बचने के लिये जो कैलोरी ड्रिंक लिया उससे उनका 2 किलो 600 ग्राम बढ़ा वजन रात भर पसीना बहाने के बाद भी अपेक्षित 50 किलोग्राम से 100 ग्राम + निकला। गोल्ड मेडल के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद बस इसी 100 ग्राम बढ़े वजन के कारण ओलंपिक के निर्धारित नियमों के तहत उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने न केवल विनेश फोगाट, न केवल पहलवान खिलाड़ियों, बल्कि प्रधानमंत्री, खेल मंत्री सहित देश के जनमानस को गहरा धक्का लगा है।
मंगलवार को उनके डिस्क्वालीफाई किये जाने की सूचना से पीएम नरेंद्र मोदी न केवल आहत हुए, बल्कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्षा पीटी ऊषा से फोन पर बात की और हर तरह से इस निर्णय के विरुद्ध अपील करने के लिए निर्देशित किया। दूसरी ओर उन्होंने विनेश फोगाट को भावपूर्ण संदेश X पर साझा कर यह कहा..👇🏻👇🏻👇🏻

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट:

Vinesh, you are a champion among champions! You are India's pride and an inspiration for each and every Indian. 
Today's setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing.
At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always been your nature to take challenges head on.
Come back stronger! We are all rooting for you. (PM Modi on X)
  • विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिस्क्वालिफिकेशन / Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है क्योंकि वह अपने स्वर्ण पदक मैच से पहले वजन सीमा से थोड़ा अधिक थीं।
    Vinesh Phogat has been disqualified from the Paris Olympics 2024 as she was marginally over the weight limit ahead of her gold medal match
  • विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत / Vinesh Phogat’s historic win: विनेश फोगाट ने टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया।
  • Vinesh Phogat created history by becoming the first Indian woman wrestler to reach an Olympic final by defeating Tokyo 2020 champion Yui Susaki.
  • Source: General knowledge GK Quiz.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *