Newspost, Regional Desk, MP.

चितरंगी, सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के बर्दी ग्राम में सोन नदी में डूबे किशोर को तलाशने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधान विश्वकर्मा पिता उमाशंकर विश्वकर्मा सोन नदी में नहाने गया था। लेकिन गहरे पानी में चले जाने से वह नदी के गहरे पानी में बह गया। इसकी जानकारी होने पर कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक निवेदित गुप्ता द्वारा तत्काल होमगार्ड और पुलिस के जवान गोताखोरों को घटनास्थल पर भेजकर नदी में बहे किशोर की तलाश हेतु टीम उतारी गई। किंतु अथक प्रयासों के बावजूद भी अभी तक बहे किशोर की तलाश नहीं हो पा रही है। जबकि टीम के द्वारा दिन रात प्रयास किया जा रहा है।

अब वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम आज घटनास्थल पर पहुंचकर तालाश का कार्य शुरू करेगी। जिला प्रशासन के निर्देश के परिपालन में घटनास्थल पर अपर कलेक्टर पीके सेन गुप्ता, एसडीएम चितरंगी सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा सहित एसडीओपी चितरंगी एवं राजस्व विभाग अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम चितरंगी सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा सहित एसडीओपी चितरंगी एवं राजस्व एवं पुलिस की टीम पहुंच कर डूबे हुये किशोर की तलाश हेतु पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *