🔴सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newspost, Regional Desk, MP.
सिंगरौली। जिले की जियावन (देवसर) थाने की पुलिस ने विगत 32 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी जियावन राजेन्द्र पाठक के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। न्यायालय ने आरोपी लालबहादुर सिंह पिता जगन्नाथ सिंह निवासी गुढ़ चौराहा रीवा का फरारी स्थायी वारंट जारी किया था। तब से जियावन पुलिस वारंटी की पता तलाश कर रही थी। किन्तु वारंटी पुलिस से लुक छिपकर रह रहा था।
गत 31 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी लालबहादुर सिंह को उसके बैढ़न स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि तेजबहादुर सिंह, सउनि जेपी वर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश सोनी, आरक्षक राहुल कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
