NewsPost, Regional Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.

सिंगरौली जिले के वार्ड 38 में कई सालों से सड़क पूरी तरह से ध्वस्त थी जिसमें आवागमन का रास्ता बड़ा ही कठिन था लेकिन अनिल कुमार वैश्य पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम की मांग पूरी हुई और आज दिनांक 20.12.2023 दिन बुधवार को वार्ड नं 38 “तुलसी वार्ड” में पूर्व पार्षद सुनीता लक्ष्मी शाह के घर से बाटा शो रूम तक डामरीकरण जिसकी लागत 38.90 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया ।

आपको बताते चले की यह रोड 14 वर्ष पूर्व मे पीसीसी निर्माण हुआ था जो काफ़ी खराब हो गया था वॉर्ड वासी को आने जाने में काफ़ी समस्या हो रहा था ,लेकिन अब डामरीकरण हो जाने से राहत मिलेगा, इस भूमिपूजन में राम नरेश शाह , एडवोकेट अवनीश दूबे , एडवोकेट सवाई लाल वैस , एडवोकेट लक्ष्मी शाह , राम भजन शाह एवम अनिल वर्मा के साथ वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *