Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’.
सीधी, मध्य प्रदेश.
शिवसेना के जिला कार्यालय में रविवार को संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर मनाया गया तो इसी दौरान मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर शोक व्यक्त करते हुए शाहिद नागरिकों व वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस बीच शिवसेना जिला इकाई प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा ने 26/11 आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि नापाक इरादे रखने वाले आतंकवादियों ने जिस प्रकार कायराना हमला किया हमारे जवानों व आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये काला दिवस हम देशवासी कभी नहीं भूल पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज का वो भी एक दिन है जब बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया जो कानून व्यवस्था मौलिक अधिकारों के प्रति देश की जनमानस की सुरक्षा हेतु कानून गाइडलाइन बनाई जिसका हम देशवासी सम्मान करते हैं। आज देश के नागरिकों को सच्चाई पूर्वक बाबा साहब के सिद्धांतों की जानकारी की जरूरत है जो अनर्गल रूप से बाबा साहब का गलत तरीके से प्रचार कर समाज को तोडऩे का काम कर रहे हैं। हम शिव सैनिक इसका कड़ा विरोध करते हैं।
देश की एकता ही हम सबकी ताकत है और इस देश की एकता अखंडता के लिए हम सबको देश धर्म समाज हित की विचारधारा के साथ चलकर कार्य करने की जरूरत है। आतंकी हमले से दर्जनों लोगों ने अपनी जान देश कर रक्षा करते हुए गंवा दी। जिन्हें प्रति वर्ष देश के कोने-कोने में याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है।
इस दौरान प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल भोले, नगर सह संयोजक राजन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
