Newspost, Election Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

विधानसभा चुनाव 2023 के अंतिम चरण में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। नगर निगम के चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद परमेश्वर पटेल ने फिर से पाला बदल दिया है। भाजपा के टिकट पर वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद बने परमेश्वर पटेल व वार्ड क्रमांक 3 से आम आदमी पार्टी की पार्षद नीलू विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव आर डी कुशवाहा व सुरेन्द्र प्रसाद चौबे ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर एवं सिंगरौली प्रभारी व महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरमीत सिंह मंगू ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज कुलश्रेष्ठ, सिंगरौली जिले के विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष शेखर सिंह व अन्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *