अप्रतिम है हिंडालको महान के कर्मियों द्वारा अभिनीत रामलीला
Newspost, MP CG, सिंगरौली.
हिंडालको महान के कर्मियों द्वारा अभिनीत एवं मंचित रामलीला अप्रतिम है। तीसरे दिन की लीला का शुभारंभ हिंडालको महान के रिडक्शन प्रमुख गौरव वर्मा, सी.पी.पी. ऑपरेशन हेड सुदीप्ता नायक, महाप्रबंधक मानव संसाधन ब्योमकेश मोहन्ती, कार्मिक महाप्रबंधक जमाल अहमद द्वारा मां ब्रम्हचारिणी, श्री गणेश तथा प्रभु राम के पूजन के साथ हुआ। रामलीला में दशरथ कैकेई संवाद, भरत कैकेई संवाद, महाराज दशरथ का पुत्र वियोग व श्री राम भरत मिलाप ने सभी दर्शकों की आँखें नम कर दी।

इस रामलीला में बेहतरीन इंजीनियरिंग का प्रयोग कर रावण का बनाया गया पुष्पक विमान देखकर लोगों की आँखें चौंधिया गईं। रामलीला का निर्देशन अभिषेक उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। रामलीला व नवरात्रि पूजन में लोग बढ़ चढ़कर अपनी आस्था दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में हिंडालको महान के वरिष्ट अधिकारियों के साथ साथ भारी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक रामलीला स्थल पर पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष सुशांत नायक, सचिव राम जतन गुप्ता के देख रेख में किया जा रहा है।
