#कोयला_खदान #दुर्घटना #श्रमिक_की_मौत #coal_mine #outsourcing #ncl #block_B #mp_cg #newspost_global #एनसीएल #npg_media

Newspost, सिंगरौली.

एमपी के सिंगरौली में मोरवा थाना के गोरबी चौकी क्षेत्र में स्थित है एनसीएल (NCL) की गोरबी ब्लॉक बी कोयला खदान। इस परियोजना में ओवर बर्डेन हटाने का कार्य कर रही है नीलकंठ कंपनी। इस कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की शुक्रवार दोपहर खदान में हुई एक दुर्घटना में एक श्रमिक की जान चली गई। खदान क्षेत्र में ओबी लोडकर खड़े एक डंपर को पिछले भाग से दूसरे डंपर की भिडंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

यह दुर्घटना ओवर बर्डन लोड वोल्वो वाहन में पीछे से दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर जोरदार थी जिससे वह श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान

मृतक शिव शंकर साकेत पिता भोला साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी सीधी जिले का निवासी बताया गया है। घटना के बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार मामले की विवेचना में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *