Newspost, सिंगरौली, MP.

बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गत 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता‌ महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे सिंगरौली के कार्यकर्ताओं का आभार जताया‌ है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम के बाद सिंगरौली के कार्यकर्ताओं की वापसी के समय स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनका‌ आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और कार्यकर्ताओं को महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता पर अपनी बधाई प्रेषित की।

जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता एवं महाकुंभ यात्रा के प्रभारी सुंदरलाल शाह ने भी‌ जिले के समस्त कार्यकर्ता जो महाकुंभ मे भाग लेने भोपाल गये थे उनके प्रति अपनी‌ ओर से आभार व्यक्त किया है।

यात्रा के प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने भोपाल से वापसी के समय समस्त कार्यकर्ताओं के भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखी तथा‌ ट्रेन के प्रत्येक डिब्बों मे जाकर सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाये तथा‌ वापस सिंगरौली पहुंचने पर सभी के घर तक पहुंचाने की उचित व्यवस्था करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *