?सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सेवा सहयोग और क्षमता वर्धन शिविर

News Desk,NPG Media, Singrauli, MP.

देश भर में चल रहे स्वच्छता के कार्यक्रमों के तारतम्य में नगर निगम सिंगरौली द्वारा केन्द्रीय नोडल एजेंसी के सहयोग से शुक्रवार को मैत्री सभागार विंध्यनगर में सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य,सेवा सहयोग और क्षमता वर्धन शिविर का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस उपस्थित रहे। सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच,दवाई वितरण,सलाह सेवाएं और हितग्राही मूलक योजनाओं की कार्यशाला भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार परमार, विभागों के पदाधिकारी, नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पार्षदगण,सफाई मित्रगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *