प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान के संचालक डॉ अश्वनी कुमार तिवारी ने प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष से ली भाजपा की सदस्यता
सिंगरौली।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में सिंगरौली के प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ अश्वनी कुमार तिवारी आज भोपाल कार्यालय में अपने 200 समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हो गए।
इस अवसर पर उपस्थित न्यूज़ मिडिया के पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए डॉ तिवारी ने कहा कि शुरू से ही मैं प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित रहा हूं और उनकी प्रेरणा से ही आज सहर्ष भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूं।
उन्होंने आगे कहा कि जिला अध्यक्ष रामशुमिरन गुप्ता के द्वारा दिए गए कार्यों का मैं पूरे मनोयोग से पालन करूंगा और भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करूंगा।
डॉ अश्वनी कुमार तिवारी के भाजपा परिवार में शामिल होने पर सिंगरौली के सभी जिला भाजपा पदाधिकारिओं ने उन्हें बधाई दी है।
