कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा..?

Newspost Global, Regional Desk-MP.

💥बड़ी खबर💥
उज्जैन के महाकाल के मंदिर परिसर में लगी भीषण आग की चर्चा मध्य प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों यहाँ तक कि दुनिया भर में रहने वाले शिवभक्तों के बीच हो रही है। महादेव को समर्पित सोमवार के दिन हुई इस घटना को लेकर यह चर्चा भी होने लगी है कि आखिर महाकाल क्यों क्रोधित हो गये, वे किस पर कुपित हैं।
यह आग उज्जैन के महाकाल लोक के गेट नंबर 1 पर सोलर पैनल और बैटरी में सबसे पहले लगी। आग फैलती ग‌ई और देखते ही देखते इनवर्टर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में इन्वर्टर व बैटरी में ब्लास्ट हो गया। आग लगने की वजह यही बताई जा रही है। उक्त घटना के कारण दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया था। महाकाल लोक के शंखद्वार के पास लगी थी यह आग।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि…

“आदि देव महादेव की नगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में अग्निकांड की घटना घटी, किंतु प्रशासनिक सजगता, तत्परता एवं स्थानीय तंत्र की सूझबूझ से स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया।”

“इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यह बाबा महाकाल की ही कृपा है कि संकट की छाया मात्र भी अपने आप लुप्त हो जाती है।”

“अविनाशी हैं वे…जिनके आशीर्वाद से यह प्रदेश, यह धरा और उसकी संतति सुरक्षित, संरक्षित और संतुष्ट है। जय श्री महाकाल🚩”

🔸लोक निर्माण, संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा कथन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *