News Desk, सिंगरौली, MP.

नगर पालिक निगम सिंगरौली के वॉर्ड क्र.29 देवरा में राईस मिल से रामाधार के घर तक पहुंच पी.सी.सी.सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस व अन्य पदाधिकारियों ने किया जिसकी लागत 28.77 लाख रूपए है। 

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर वॉर्ड की जनता का आवागमन आसान होगा। इस सड़क का भूमि पूजन होने से वहां पर उपस्थित रहवासियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार और क्षेत्रीय विधायक रामलल्लू एवं वॉर्ड पार्षद को धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर विधायक बैस के साथ में नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, गिरजा पाण्डेय वॉर्ड पार्षद राम नरेश शाह, संजय सिंह आशीष वैश्य और वॉर्ड की जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *