?️??? शुभ प्रभात।l ????️

आज का संदेश: प्रस्तुतकर्ता- स्वामी दयानंद शर्मा

<Newspost Global>

       हमारे जीवन में सोच का बहुत महत्व होता है। जब हमारी सोच सही होती है या जब हम सकारात्मक सोचते हैं तब हमारे सारे काम भी सही तरीके से पूरे हो जाते हैं। जिस व्यक्ति की सोच नकारात्मक होती है वह हर चीज में नकारात्मक चीजें ढूंढने लगता है जिससे उस व्यक्ति का कोई भी काम सही नहीं हो पाता। वहीं सकारात्मक सोच रखने से हम सिर्फ अच्छाई ढूँढ़ते हैं और जब हमारी सोच सकारात्मक बन जाती है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आने लगते हैं।

         यह सोच का ही अंतर होता है जैसे देखें जहाँ कोई विद्यार्थी क्लास में अच्छी सोच के कारण अच्छे नंबर ले आता है, तो वहीं कई छात्र क्लास में फेल हो जाते हैं। अगर आपको अपने जीवन में कुछ भी कामयाबी हासिल करनी है तो आपको आज से ही अपनी सोच सकारात्मक बनानी होगी।

    आपने सुना होगा उनके लिए हमेशा फूल मौजूद होते है जो दूसरों के लिए सकारात्मक सोचते हैं। ये कभी नहीं सोचना कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? मैने ये क्या कर दिया? ये कैसे हो गया? इस तरह के सभी नकारात्मक शब्दों को बार बार दोहरा के दुखी नहीं होना है। अच्छा सोचें।

सुरपति दास
इस्कॉन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *