NPG Media Desk, धनबाद/ सिंगरौली.
ऊर्जांचल क्षेत्र सिंगरौली, सीधी, ब्योहारी, कटनी आदि स्थानों से जिन लोगों ने ट्रेन नंबर 22167/22168 से दिल्ली की ओर अथवा दिल्ली से वापसी की यात्रा के लिये टिकट आरक्षित कराया है, वे सावधान हो जाएं।
उत्तर मध्य रेलवे में झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण अन्य गाड़ियों के साथ ही सिंगरौली-हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस का वर्णित तिथियों में रद्दीकरण किया गया है।
पूमरे धनबाद मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17.09.23 एवं 24.09.23 एवं 22168 हज़रत निज़ामुद्दीन- सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18.09.23 एवं 25.09.23 तक निरस्त रहेगी।
