कॉलेज की समस्याओं पर तीन दिन में निराकरण का अश्वासन
RB Singh ‘Raaz’, Regional Desk, Sidhi, MP.
मध्यप्रदेश में हाल ही चर्चा में आए पटवारी भर्ती परीक्षा में कथित घोटाला को लेकर कल दोपहर 12 बजे से सीधी एनएसयूआई के अध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान के नेतृत्व में सीधी शहर के संजय गांधी कालेज में सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्रित होना शुरू हो गए, देखते ही देखते छात्र अपने मुद्दे के पक्ष आंदोलन का रूप लेने लगे।

सीधी एनएसयूआई ने प्रमुख रूप से अपने ज्ञापन में मध्यप्रदेश में हुए पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सीधी कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करना शुरू किया। जैसे ही छात्र संजय गांधी कालेज से निकलकर जीडीसी कालेज के पहले पहुंचे पुलिस ने बैरिकेटिंग करके वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। वहीं एनएसयूआई के छात्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एड. रोहित मिश्रा, युवा कांग्रेस सीधी विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा सभी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। वहां 17 सूत्रीय ज्ञापन का वाचन किया गया।
कालेज की लोकल मांगों को तुरंत निराकरण की जिद में छात्र नेताओं ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। बाद में पुनः एसडीएम एवं जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन पश्चात तीन दिन तक के लिए छात्रों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। आंदोलन के दौरान छात्राओं ने भी आक्रोश ब्यक्त किया। आंदोलन में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उत्सव सिंह टिंकू, लवदीप सिंह गहरवार, दिग्विजय सिंह, गोलू देवरहा, अमित सिंह सेंगर, दीपक चंदेल, जज्जी सिंह, आज़ाद सिंह, अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, संग्राम सिंह, डेविड परिहार, सागर मिश्रा, विपिन चौहान, आयुष चंदेल, अमन मिश्रा, आर्यन गौतम, शिवम् साहू, सिद्धार्थ पनिका, आकाश केवट, शिवम् मिश्रा, अंकित तिवारी, आयुष चौहान, निहाल बघेल एवं सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
