Newspost, Regional Desk. Vindhya nagar/Singrauli.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी को बाईक से जंगल में ले जाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपी नवजीवन विहार कॉलोनी सेक्टर 4 के बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी-

विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नाबालिग 16 वर्षीय पीड़िता किशोरी अपने परिजनों के साथ थाना में आई और रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 जून एवं आज, बुधवार 9 जुलाई को आरोपी अरुण पाल उसे मिलने के लिये बुलाया था। वह उसे मोटरसाइकिल से अपने दोस्त आशू पनिका के साथ जंगल में ले गया जहाँ अरुण पाल ने इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना विन्ध्यनगर में धारा 137(2), 87, 64(1), 70(2) बीएनएस एवं 5 आई व जी, 6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(व्ही) 3(2)(व्हीए), 3(1)(डब्ल्यू)(फर्स्ट), 3(1) (डब्ल्यू) (सेकेण्ड) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं तत्काल एक टीम गठित कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। फलस्वरूप घटना के रिपोर्ट के महज 3 घंटों के अंदर उपरोक्त मामले के दोनों आरोपी अरुण पाल पिता रामगोपाल पाल उम्र 19 वर्ष एवं आशू पनिका पिता प्रेमलाल पनिका उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 4 को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, उनि शीतला यादव, प्रआर नितिन गौतम, पंकज सिंह, रुकमणी तिवारी, आर. मनोहर देवड़ा, सुरेश द्विवेदी, प्रताप कुमार, आर. राजकुमार शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *