National Desk, धनबाद/सिंगरौली.
ECR के धनबाद मंडल में स्थित छिपादोहर नामक बहुत पुराने रेलवे स्टेशन को हटाने के लिए वन विभाग की नोटिस का स्थानीय लोगों ने संघर्ष समिति बनाकर पुरजोर विरोध किया।
गांधी मैदान में छिपादोहर रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में छिपादोहर गांव के लोगों ने एक बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता राजकुमार सिंह द्वारा की गई। इस बैठक में एक कमेटी के गठन किया गया जिसका नाम छिपादोहर जन संघर्ष समिति रखा गया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी:
इस कमेटी में अध्यक्ष- दिलीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, सचिव- राजकुमार ठाकुर, महामंत्री- रमेश राम, मंत्री- चंदन ठाकुर, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार, उप कोषाध्यक्ष अमीर दास, संरक्षक- वीरु सिंह, गोपाल प्रसाद, ईश्वरी उरांव, शिवनंदन सिंह, संयोजक- धर्मेंद्र सिंह, कमेटी के मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार गुप्ता, सदस्य जोगेंद्र लोहरा, रंजन कुमार गुप्ता, संतोष राम, सत्येंद्र यादव, कामेश्वर उरांव, श्याम लाल सिंह, शंकर सिंह, नंददेव सिंह, बीरू सिंह, राजकुमार सिंह आदि काफी संख्या में सदस्य बनाए गए।
अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन का निर्माण 1924 ई. में हुआ था जबकि टाइगर प्रोजेक्ट यहाँ 1975 में लाया गया था। लेकिन वन विभाग टाइगर प्रोजेक्ट के नाम पर छिपादोहर स्टेशन को डायवर्ट कर दूसरे जगह बनाने पर आमादा दिखाई दे रहा है। छिपादोहर स्टेशन को हटाया गया तो हम सभी लोग वन विभाग के विरोध में जन आंदोलन चलाएंगे। किसी भी हालत में छिपादोहर रेलवे स्टेशन को हटने नहीं देंगे।
ग्रामीणों ने की नारेबाजी
बैठक में शामिल ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। वे नारा लगा रहे थे, ‘वन विभाग तेरी मनमानी नहीं चलेगी’, ‘वन विभाग होश में आओ’, ‘रेलवे से बैर नहीं वन विभाग तेरी खैर नहीं’, ‘जान देंगे परंतु नई रेलवे लाइन के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे’ आदि नारों से छिपादोहर काफी देर तक गूंजता रहा। आसपास के 4 से 5 सौ उपस्थित हुए लोग आगे की रणनीति बनाने को तैयार थे।
मौके पर डॉ सुनील कुमार राजनाथ सिंह मुन्ना गुप्ता दिलीप कुमार सिंह राजकुमार सिंह जंग बहादुर सिंह फुलवा देवी कलावती देवी राजमती देवी यदुवीर सिंह राम सिंह विजय यादव संदीप सिंह परमेश्वर लोहरा अविनाश कुमार एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद द्वारा साझा की गई है।
