Newspost, Regional Desk, MP.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में स्थाई वारंटियों व आरोपियों के धर पकड़ पर हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी पुलिस ने डकैती की योजना बनाने, अवैध हथियार रखने एवं घर में घुसकर धमकाने के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी को बरगवां थाना क्षेत्र से आज गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी सिंगरौली कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2015 एवं 2016 के गंभीर मामलों में फरार स्थाई वारंटी जालिक खान पिता मिट्ठू खान निवासी सोलंग लंबे अरसे से लुक छिपकर फरारी काट रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह चिनगी टोला इलाके से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि राजकुमार त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिंह, नरेंद्र यादव, राजबहोर, आरक्षक कियामुद्दीन अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
