सिंगरौली जिले में फिर से एक बार मातम छाया गांव के सासन में एक बारह वर्षीय किशोर मनीष शाह पिता रामलक्ष्मण शाहू का शव कुंए में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी।
घटना की सूचना मिलते ही सासन चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह सहित अन्य पुलिस अमला घटना स्थल पर पहुंच शव को कुंए से बाहर निकाल पोस्ट मार्टम के लिये जिला चिकित्सालय रवाना कर दिया। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये अज्ञात आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ कराये जाने की मांग की है। दरअसल जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बैढऩ के सासन निवासी रामलक्ष्मण शाहू का 12 वर्षीय पुत्र मनीष शाह का गुरूवार की सुबह घर के समीप कुंए में तैरता हुआ शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी आग की तरह फैल गयी। मृतक के परिजन सहित आसपास के लोग भारी संख्या में घटना स्थल पहुंच गये। वहीं चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह हमराह के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कुंए से बाहर निकाल पंचनामा तैयार कराते हुये पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर रवाना कर दिया। हालांकि मौके पर मनीष के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की मॉ का आरोप है कि मनीष ने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि किसी ने उसकी हत्या किया है।


दो दिन से लापता था मनीष


चौकी प्रभारी के अनुसार मनीष शाह उम्र 12 वर्ष दो दिन पूर्व 21 नवम्बर की दोपहर से लापता था। परिजनों ने पूरे दिन एवं रात तक इधर-उधर एवं नात-रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं उसके मित्रों के यहॉ तलाश करते रहे। जब मनीष का कोई सुराग नहीं मिला तो 22 नवम्बर को रामलक्ष्मण शाहू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस भी कल 22 नवम्बर को तलाश करती रही। आज सुबह पीड़ित के घर के पीछे कुंए में मनीष का तैरता हुआ शव मिला। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मनीष के मौत के कारणों का पता चल पायेगा।


ढांढ़स बधाने पहुंचे कई पार्टी के नेता
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर सिंगरौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामनिवास शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंच हालात की जानकारी लेते हुये चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच करने के लिये कहां। वहीं मृतक मनीष मॉ एवं पिता सहित अन्य परिजनों से मिलकर ढांढ़स बधाते हुये सात्वना दिया। तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशिरोमणि शाहवाल जिला पंचायत सदस्य आप नेता संदीप शाह भी घटना स्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों को ढांढ़स बधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *