Newspost, Corporate & Public Enterprises Desk
हाजीपुर/सिंगरौली.
मंगलवार, 14.11.2023 ‘विश्व मधुमेह दिवस’ के अवसर पर केन्द्रीय सुपर स्पेश्यालटी हॉस्पिटल, पूर्व मध्य रेल, पटना में चिकित्सा निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मधुमेह जागरुकता पदयात्रा से की। इस दौरान उन्होंने पटना जंक्शन पर मौजूद यात्रियों एवं भारवाहकों को मधुमेह और इससे बचाव के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सक्रिय जीवनशैली और अच्छे खान-पान का मधुमेह से बचाव पर सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया।
इसके अलावा अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में एक जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. एस.के. गुप्ता- अमुस्वानि व डॉ० कौशल कुमार -अमुस्वानि ने उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को मधुमेह के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके द्वारा उठाये गये सवालों का निवारण किया।
डॉ. अशोक कुमार सिंह व डॉ अरविन्द कुमार ओझा-अमुस्वानि (प्रशा.) ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कुछ रोचक और सहज सवाल पूछे जिसका उत्तर उन्होंने बहुत ही मासूमियत व चंचलता के साथ दिया। इसके बाद सभी बच्चों के बीच प्रोत्साहन हेतु उपहार वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकगण कमर्चारी तथा मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने साझा की है।
