लोक ‌उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में हुआ चयन, फरवरी ’24 से संभालेंगे कार्यभार

Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta

भारत सरकार के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने आगामी 31 जनवरी 2024 से रिक्त होने वाले एनसीएल के सीएमडी पद हेतु उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है। मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अगले सीएमडी (CMD) के रूप में बी. साईराम के नाम पर चयन बोर्ड ने मोहर लगा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भावी सीएमडी बी.साईराम एनआईटी रायपुर (NIT Raipur) से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक (Graduate in Mining Engineering) हैं। उनके पास कोयला क्षेत्र में खदान संचालन (Operation), योजना (Planning), लॉजिस्टिक्स और नियामक पहलुओं (Logistics and Regularity Aspects) में विभिन्न क्षमताओं में काम करने का 32 साल का अनुभव है। वह वर्ष 1991 में कोल इंडिया लिमिटेड में शामिल हुए और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड और सीआईएल कॉर्पोरेट मुख्यालय में काम किया। उन्होंने एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस (NTPC School of Business) दिल्ली से प्रबंधन पर 15 महीने का पूर्णकालिक आवासीय पीजीडीएम (PGDM) किया। 

वर्तमान में निदेशक (तकनीकी) के रूप में सीसीएल में पदस्थ हैं। इसके पूर्व वह सीआईएल में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही उनके पास कर्मचारी कल्याण, जनसंपर्क, सीएसआर और कानूनी प्रभागों का नेतृत्व करने का भी अनुभव है। 

विदित हो कि वर्तमान सीएमडी भोला सिंह का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 को समाप्त होगा जिसे लेकर कोल इंडिया स्तर पर एनसीएल सीएमडी पद के लिए चयन शुरू हो गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *