सिंगरौली, देवसर व चितरंगी सीटों के लिए प्रत्याशी चयन व चुनाव संचालन में निभाएंगे अहम भूमिका

News Desk, Power Capital, Singrauli.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति ने संगठन के सिंगरौली जिला उपाध्यक्ष व पार्षद नपानि वार्ड नं 9 शेखर सिंह को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें समिति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष

मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति, द्वारा रविवार को भोपाल से जारी पत्र के द्वारा उक्त नियुक्ति की पुष्टि की गई है। श्री सिंह की इस नियुक्ति से कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। श्री सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जताया आभार:

कांग्रेस नेता शेखर सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश चुनाव संचालन समिति, विधानसभा-2023 के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रभारी- संजय दुबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष-अजय सिंह राहुल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक सिहावल-कमलेश्वर पटेल के साथ ही कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अध्यक्ष (ग्रामीण)- ज्ञानेन्द्र द्विवेदी एवं अध्यक्ष (शहरी) अरविंद सिंह चंदेल का आभार जताया है।

श्री सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि उनकी यह नियुक्ति CWC सदस्य व विधायक कमलेश्वर पटेल की अनुसंशा पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *