NPG Media Desk, Shared by- Swami Dayanand Sharma.

?️?? शुभ मंगलवार ???️

        सच मानिये आज आदमी अपने दुःख से कम दुःखी और दूसरों के सुख से ज्यादा दुःखी है। आज आदमी इसलिए दु:खी नहीं कि उसके पास कम है,अपितु इसलिए दु:खी है कि दूसरे के पास अधिक है।

       हमारे शास्त्रों ने इसे "मत्सर भाव" कहा है। यह मत्सर भी मच्छर की तरह खून चूसता है। मगर दोनों में एक अंतर यह है कि मच्छर दूसरे का खून चूसता है और मत्सर स्वयं का। दूसरों को देखकर जीना खुद को दुखाकर जीने जैसा है।

       किसी की खुशी को देखकर जलना उस मशाल की तरह जलना है, जिसे दूसरों को खाक करने से पहले स्वयं को राख करना पड़ता है। आपके पास जो है वह निसंदेह पर्याप्त है। जो है उसके लिए परमात्मा को धन्यवाद दो, जो नहीं मिला उसके लिए किसी को दोष देने की बजाय अपनी योग्यता को बढाओ, जीवन स्वतः सुखमय बन जायेगा।

सुरपति दास
इस्कॉन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *