कैलिफोर्निया लाॅस एंजलिस से तकनीकी मास्टर डिग्री हेतु चयनित बेदान्त सारस्वत ने बच्चों में बांटा अपना अनुभव

News Desk, NPG Media, सिंगरौली

सोमवार, 21 अगस्त को सरस्वती शिशु मन्दिर उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर में प्रार्थना सभा में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक व युनिवसिर्टी ऑफ कैलिफोर्निया लाॅस एंजलिस से मास्टर डिग्री हेतु चयनित भैया बेदान्त सारस्वत ने जेईई/नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता हेतु गुरुमंत्र दिये।

अपने उद्बोधन में उन्होंने भैया-बहिनों से स्मार्ट वर्क व एकाग्र चित्त होकर सहजभाव से पढाई कर सफल होने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने भैया-बहिनों को सफलता के मूल मंत्र देते हुये कहा कि संकल्प शक्ति से कार्य की सिद्धि होती है। संकल्प लेकर पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करें।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य दीदी सहित लगभग 1200 भैया/बहिन उपस्थित रहे। कायर्क्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता विजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र से हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *