तमाम कवायदें ध्वस्त, निर्वाचन प्रक्रिया में केवल हेमंत खंडेलवाल ने ही भरा पर्चा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (अ.जा.) रहे प्रस्तावक/ समर्थक, नामांकन के अंतिम समय तक नहीं भरा अन्य ने पर्चा

Newspost, Editor’s Desk. @rohitgupta

भोपाल, मध्य प्रदेश। एमपी स्टेट बीजेपी के संघठन में निवर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा का स्थान पर अब वर्ष 2014-18 तक कोषाध्यक्ष रहे सवर्ण वैश्य वर्ग से हेमंत खंडेलवाल अब मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होने जा रहे हैं। श्री खंडेलवाल ने बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अकेला नामांकन पत्र भरा है। चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया चल रही है। परिणाम की घोषणा कल दोपहर तक कर दी जाएगी। संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी के रूप में भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहुंचते ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ करवा दी थी। लेकिन आज 01 जुलाई को नामांकन हेतु निर्धारित समय सायं 6 बजे तक हेमंत खंडेलवाल के अलावा अन्य किसी ने भी अपनी दावेदारी नहीं पेश की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नए प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सहमति बन चुकी है। सीएम मोहन यादव सहित प्रदेश के अधिकांश वरिष्ठ नेता उनके नाम पर रजामंद हैं। ऐसे में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व हेमंत खंडेलवाल के नाम को मंजूरी दे चुका है। उन्होंने दोपहर में नामांकन के पूर्व सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात की थी। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने उन्हें नये दायित्व के लिए बधाई भी दे दी है।

संघ की पृष्ठभूमि और साफ सुथरी छवि बनी सहायक

हेमंत खंडेलवाल कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बीजेपी के पुराने नेताओं में रहे। वे बैतूल लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे। पिता के निधन के बाद बीजेपी ने उनके बेटे हेमंत खंडेलवाल को लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जिसमें जीतकर वे सांसद बन गए। वर्तमान में वे बैतूल विधानसभा से विधायक हैं।

2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में जन्मे हेमंत खंडेलवाल ने जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से बीकॉम किया। बाद में उन्होंने एलएलबी भी की। संघ की पृष्ठभूमि से आनेवाले हेमंत खंडेलवाल की बीजेपी संगठन में खासी पकड़ है। वे बैतूल के जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही पार्टी के कोषाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

आने वाली खबर...🥁 क्या शिवराज होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष? बस कुछ ही देर में... आप हमें फॉलो जरूर कर लें.

इन पदों का किया सफल निर्वहन-

  1. हेमंत खंडेलवाल बैतूल लोक सभा सीट से 2007 से 2009 तक
    (14वीं लोकसभा के उपचुनाव में निर्वाचित) सांसद रहे।
  2. बीजेपी जिलाध्यक्ष बैतूल- 2010 से 2013 तक
  3. बैतूल विधायक- 2013 से 2018 तक
  4. एमपी बीजेपी कोषाध्यक्ष- 2014 से 2018 तक
  5. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अहम दायित्व- 2021
  6. यूपी विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के समन्वय प्रभारी-2022
  7. बैतूल विधायक – 2023 से
  8. अध्यक्ष- कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *