Newspost, Regional Desk.

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे खनहना बैरियर के समीप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह की विशेष उपस्थिति में किया गया। प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी राजेश सिंह द्वारा संचालित इस पंप से हाइवे के वाहनों के साथ ही चुरकी, चतरी, खनहना, कतरिहार, भोस सहित दर्जनों गांव के लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
उद्घाटन के समय राजेश सिंह के पिता नरेंद्र चंद सिंह, मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, पार्षद शेखर सिंह, आशु तिवारी, आशीष गुप्ता, विनय सिंह, गोपाल जी श्रीवास्तव, डब्बू तिवारी, अभ्युदय सिंह (डैनी) समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *