भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि.

Newspost, Editorial Desk.

सिंगरौली।

आध्यात्मिक चिंतक, लेखक, ‘न्यूज़पोस्ट ग्लोबल’ मीडिया हाउस के संपादकीय सहयोगी तथा एनसीएल से सीनियर केमिस्ट पद से सेवानिवृत्त दयानंद शर्मा की धर्मशील माताश्री श्रीमती गुलाबी देवी जी ने 19.10.2023 की रात्रि लगभग 11.40 बजे देह त्याग कर दिया। वे 85 वर्ष की थीं। अपने पीछे अपनी दो पुत्रों दयानन्द शर्मा (60 वर्ष) और कन्हैया लाल शर्मा (57 वर्ष) का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।

उनका निधन चंद्रपुर, वार्ड क्रमांक 01 पंजरेह, सिंगरौली में हुआ तथा उनकी अंत्येष्टि मुक्ति धाम में शनिवार को की गई।

उक्त सूचना पर न्यूज़पोस्ट (NPG Media) के संपादक रोहित गुप्त, संपादकीय मंडल के आर बी सिंह ‘राज’, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, दैनिक पत्र काल चिंतन के संपादक राकेश श्रीवास्तव एवं पत्रकारिता तथा लेखन क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *