हिंडालको महान में महा प्रोक्योरमेन्ट मीट का हुआ समापन
#CorporateNews #HindalcoWorld #HindalcoIndnews
Newspost, Corporate Desk.
@rohitgupta ‘Editor’
आदित्य बिड़ला समूह के हिंडालको कंपनी द्वारा इस वर्ष प्रोक्योरमेन्ट मीट के माध्यम से अपने उत्पादों और सेवाओं में क्रय शक्ति को सुधारने हेतु नई पहल की गई। कंपनी ने इस विषय को लेकर दो दिवसीय महा प्रोक्योरमेंट सम्मेलन का आयोजन हिंडालको महान में किया।
सम्मेलन का दूसरा दिन:
इस कॉन्क्लेव के दूसरे दिन की शुरुआत योग शिविर से की गई जिसमें आगंतुक प्रतिनिधि उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुये। योग कार्यक्रम के पश्चात विचार मंथन सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्पोरेट प्रोक्यूरेमेंट हेड (Corporate Procurement Head) कोपल अग्रवाल, हिंडालको महान के परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ, कलस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह, शशि कुमार, चंद्र शेखर सिंह, समीर देसाई, जे.पी.नायक, एन.एन.राय, अजय कुमार, रवि गुप्ता व हिंडालको महान के पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता ने बहुमूल्य विचार रखे।
वक्ताओं के विचार:
वक्ताओं ने बताया कि नए नवाचारों में समझौतों (innovations and negotiations) और वेंडर सलेक्सन प्रबंधन (vendor selection management) की रणनीतियों में सुधार व एकरूपता (correction in strategies and unification) लाना मददगार साबित होगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पर्चेज के कामों में आने वाली चुनौतियों (challenges) व उनके निदान (solutions) को समझाने का प्रयास एक नाट्यमंच (skit) आयोजित कर प्रदर्शित किया गया। इसका मंचन हिंडालको महान के पर्चेज विभाग के सदस्यों गौरव शर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, मुरली मनोहर तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, धीरज सिंह, संदीप कुमार ने अहम् किरदार अदा किया।
जलते अंगारों पर चले डेलिगेट्स
कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में फायर वॉक (fire walk) का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने निडरता (bravery) का परिचय देते हुये जलते अंगारों में चलकर अपने आत्मशक्ति (confidence) से अग्निवीर होने का परिचय दिया। यह फायर वॉक ये विपरीत परिस्थितियों में कड़े निर्णय लेने और बेहतर आत्म विश्वास का परिचय देने के लिये आयोजित किया गया था, जिसका आनंद सभी आगंतुकों ने उठाया।
कार्यक्रम के अंत में हिंडालको महान के पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता ने आये हुये सभी आगंतुकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आभार व्यक्त किया।
इनकी रही प्रमुख भूमिका-
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंडालको महान के पर्चेज हेड रामजतन गुप्ता व उनकी टीम से गौरव ओमर, बैश्य, राहुल, अरविंद, विनय यादव, अनुराग व अरफा नाजनीन की अहम् भूमिका रही।
