Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, मध्य प्रदेश.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बाकी हैं ऐसे में चुनावी रणभूमि पर नेताओं की बाहें फड़क रही हैं। सभी नेता अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू ने जबसे सीधी जिले में मोर्चा संभाला है तबसे पार्टी में एक नई ऊर्जा दिखने लगी है। पार्टी को निर्णय लेना होगा कि आखिर सीधी में सपा पार्टी के कार्यकर्ता निष्क्रिय रहते थे और अब सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। जय सिंह राजू द्वारा सीधी नहीं बल्कि विंध्य क्षेत्र में जा जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। 

ऐसे में समाजवादी पार्टी इस बार सीधी जैसे शहर में यदि जय सिंह राजू को सीधी सीट से मौका देती है तो परिणाम कुछ अनुकूल हो सकते हैं। हालांकि पार्टी के लोगों में चर्चा है कि सपा में कोई व्यक्ति अन्य पार्टी से बगावत कर के आता है और उसे यदि सपा टिकट देती है तो उसे कार्यकर्ताओं का सपोर्ट नहीं मिलेगा। बताया गया कि इस बार जनता तीसरे विकल्प की खोज में है और तीसरे विकल्प के रूप में यदि समाजवादी पार्टी सही व्यक्ति का चुनाव करती है तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

हालांकि पार्टी ने पिछली बार नए कैंडिडेट के.के. सिंह भंवर साहब को चुनाव मैदान में उतरा था। जैसे ही पार्टी ने भंवर साहब को चुनाव मैदान में उतारा तभी पार्टी के कार्यकर्ता राम प्रताप यादव ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़कर समाजवादी पार्टी के वोटरों का नुकसान किया, जहां पार्टी प्लस की बजाय माइनस में रही। क्या पार्टी इस बार ऐसे किसी पर विश्वास कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो पार्टी के लिए नुकसान साबित होगा। अब पार्टी का क्या निर्णय होता है यह तो वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *