साइबर एक्सपर्ट ने आमजन को जागरूक करने बताए तरीके

Regional Desk, (RB Singh ‘Raaz’), सीधी, MP.

समय के साथ-साथ देश भी बदल रहा है, संचार क्रांति ने देश के कई लोगों को विदेशों का प्रतिनिधित्व दे दिया लेकिन उसका सिर्फ फायदा नहीं नुकसान भी लोगों को उठाना पड़ा है। जिन्होंने देश की सेवा के लिए इसे अपना माध्यम चुना वो अपनी सेवा के माध्यम से देश को तरक्की में ले जाने के लिए जी जान लगा दिये, वहीं दूसरी तरफ नियति में खोट रखने वाले इसे भी लूट का माध्यम बना लिये हैं।

उक्त बातें साइबर एक्सपर्ट लॉयर अभेद्य विनय वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। अभेद्य ने कहा कि इस समय साइबर क्राइम में भी नया वर्जन आ गया है अब एआई मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे कामों में हमें आसानी दे रहा है सुविधा प्रदान कर रहा है परंतु जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही किसी भी चीज के दो पहलू होते हैं अगर उसका उपयोग हम अपने काम में लेते हैं तो उसका दुरुपयोग भी हो रहा है। इनदिनों विदेशों में चलन चल रहा है एआई मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है।

क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)?

न्यूडिटी जनरेटर जो की सेक्सटॉर्शन (Sextortion) का काम कर रहा है सामने वाले इंसान को सिर्फ आपकी एक तस्वीर की जरूरत पड़ेगी और वो उस तस्वीर का दुरुपयोग करेगा। AI के काफी सारे सॉफ्टवेयर है जिसमें उस तस्वीर को लगाने के बाद आपकी तस्वीर एक अश्लील तस्वीर में बदल जाएगी या आपकी उस तस्वीर से एक ऐसा वीडियो बनाया जाएगा जिससे आप ब्लैकमेल किए जाएंगे। सामने वाला ब्लैकमेलर आपको आईडी में मैसेज करेगा और पैसों की डिमांड करेगा और बोलेगा कि इतने हजार रुपये दो नहीं तो तुम्हारी वीडियो या फोटो वायरल कर दी जाएगी। इन चीजों में घबराना नहीं है उसके कुछ उपाय हैं जो कि मैं एक साइबर लॉयर होने के नाते आप सभी से साझा करता हूं। सभी उन बहनों से निवेदन है जो इंस्टाग्राम (Instagram) में अपना प्रोफाइल ओपन करके रखी हुई है उसे प्राइवेट करें और अपनी प्रोफाइल से फोटो हटा लें क्योंकि इस चीज का शिकार होने के लिए एक फोटो काफी है और यदि कोई इस चीज का शिकार होता है तो उसे सबसे पहले वो अपने इंस्टाग्राम को पब्लिक अकाउंट को प्राइवेट करें और उस इंसान उस शख्स जिसका मैसेज आ रहा है ब्लैकमेलर उसे ब्लॉक करें। घबराना और डरना नहीं है, क्योंकि वह ब्लैकमेलर आपकी म्यूच्यूअल फ्रेंड तक तब तक पहुंचेगा जब तक आपका अकाउंट पब्लिक है। आपके प्राइवेट अकाउंट होने के बाद वो आपके दोस्तों तक नहीं पहुंच पाएगा और आपका वीडियो फोटो नहीं वायरल कर सकता।

यदि यह फ्रॉड फेसबुक (Facebook) में होता है तो उसके लिए आपको अपना अकाउंट लॉक करके रखना है और यदि हो गया है आपके साथ ऐसा कुछ तो आप अपने फेसबुक आईडी को कुछ दिनों के लिए टेंपरेरी बंद कर दें। जिससे कि सामने वाला ब्लैकमेलर आपके दोस्तों तक नहीं पहुंच सकता। ये आपकी वह तस्वीर जो उसने फर्जी तरीके से बनाई है वह लोगों तक नहीं पहुंच सकती है।

ग्लू एटीएम फ्रॉड

साइबर एक्सपर्ट लॉयर अभेद्य विनय वर्मा ने बताया कि इन दिनों एटीम फ्रॉड में भी नई तकनीक अपनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्लू एटीएम फ्रॉड एक ऐसा फ्रॉड है आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं और एटीएम मशीन में अपना कार्ड लगाते हैं पैसे निकालने के बाद अपना कार्ड वापस खींचते हैं एटीएम उसी मशीन में चिपक जाता है। साइबर क्रिमिनल क्या करते हैं कि वो एटीएम में एक इस तरह का ग्लू या ऐसा पदार्थ लगा देते हैं जिससे आपका एटीएम वहां चिपक जाता है। उसके बाद की प्रक्रिया चालू होती है कि फ्रॉड कैसे होता है आपने एटीएम से पैसे निकाल लिए उसके बाद आपने कार्ड निकालने कोशिश की कार्ड नहीं निकला बगल में या एटीएम के आसपास एक कागज में टोल फ्री नंबर लिखा रहता है तो जो इंसान जानकार नहीं है वो उस नंबर पर फोन लगाता है और वहां से चालू होती फ्रॉड की प्रक्रिया। फ्राउडेर आपसे पूछता है कि कौन से एटीम से बात कर रहे हैं, किस जगह पर हैं, वहां उनकी पूरी टीम तैयार रहती है बोलता है कि हां मैं बैंक से एक कर्मचारी भेज रहा हूं वो आपकी मदद करेगा फिर वो तथाकथित कर्मचारी वहां पहुंचता है और बातों बातों में यह बोलता है कि आपका एटीएम ब्लॉक करने के लिए आपकी पिन की जरूरत पड़ेगी तो आदमी बोलता है कि ठीक है फिर वो पिन बता देता है जैसे ही वह बताकर चला जाता  है कि आप एटीएम ब्लॉक हो गया परेशान मत होइए दूसरा एटीएम आपके घर में पहुंच जाएगा। उसके बाद पिन डालकर उसके अकाउंट में जितने पैसे होते हैं उड़ा देता है।

पिंक व्हाट्सएप फ्रॉड

साइबर लॉयर अभेद्य बताते हैं कि ये सही है कि व्हाट्सएप आजकल सबकी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है ऐसे में साइबर क्राइम इन दिनों पिंक व्हाट्सएप फ्रॉड कर रहे हैं। यदि आप प्ले स्टोर या एप स्टोर के अलावा कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो आपके फोन में एक वार्निंग शो होती है कि यह आपके फोन को क्षति पहुंचा सकता है। इसके अलावा आपकी पर्सनल प्रोफाइल पिक्चर वीडियो सब कुछ उस फ्रॉड के पास सुरक्षित हो जाता है जो बाद में आपको तरह तरह तरीके परेशान कर सकता है इसलिए अनाधिकृत साइड से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। पिंक व्हाट्सएप सिर्फ और सिर्फ साइबर फ्रॉड का नया तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *