चितरंगी पुलिस ने बगदरा ढाबा के पास की घेराबन्दी, कार व गांजा जब्त, यूपी मिर्जापुर के हैं गिरफ्तार तीनों आरोपी

Newspost, MP Regional Desk.

चितरंगी, सिंगरौली। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार के बोनट और उसकी सीलिंग से 30 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने कार सवार तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने पीसी कर किया खुलासा

गांजा तस्करी के इस प्रकरण का खुलासा रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में एएसपी अभिषेक रंजन ने प्रेस वार्ता कर किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उ.प्र. के मिर्जापुर से स्विफ्ट डिजायर कार से नौडिहवा के रास्ते चितरंगी गांजा बेचने आ रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश दी गई। पुलिस ने बगदरा ढाबे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया। पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे तीन लोगों से गांजे के बारे में पूछताछ की गई। आरोपियों ने गाड़ी की डिग्गी भी खोलकर दिखाई। जहाँ कोई सामग्री नहीं मिली। लेकिन पुलिस दल ने गाड़ी की तलाशी के दौरान जैसे ही कार के बोनट खुलवाया तो पुलिस वाले हतप्रभ रह गए।

ऐसे मिली सफलता

आरोपियों ने कार के बोनट के अंदर और सीलिंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा 30 किग्रा कीमती 6 लाख रुपये का पाया गया। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार डब्ल्यूबी04 जी 2069 कीमती 4 लाख रुपये सहित कुल 10 लाख रुपये को जब्त कर लिया। यह कार्यवाही दिन-रात की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्रवाई में प्रभारी थाना चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि मोहन पनाड़िया, प्रआर लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजी रावत, आर नन्दलाल यादव, सुदर्शन चौहान, भैयालाल यादव, आशीष पाल, सर्वदानन्द राय, वीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों गांजा तस्कर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जिगना थाने के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ किन-किन अपराधों में मामला दर्ज है इसकी तप्तीश की जा रही है। पकड़े गए तीनों आरोपी शोभनाथ यादव पिता रामराज यादव उम्र 48 वर्ष निवासी भिलगौर, रामअशीष पासी पिता रामकृपाल पासी उम्र 26 वर्ष निवासी चेहरा, अतुल कुमार सोनकर पिता दिलीप कुमार सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी चेहरा तीनों आरोपी थाना जिगना जिला मिर्जापुर के निवासी हैं।

अब पुलिस को सरगना की तलाश

अवैध मादक पदार्थ के तार कई राज्यों और नेपाल से भी जुड़े रहते हैं। इसलिए पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे तंत्र को ध्वस्त करने तथा मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *