Newspost, National Desk. Hajipur/Bhopal

पूमरे हाजीपुर ज़ोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने विज्ञप्ति में बताया है कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डालटनगंज- गढ़वा-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और भोपाल के मध्य एक जोड़ी नई ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन किया जाएगा। इन दोनों नई ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। 

इन दोनों नई ट्रेनों का विवरण –

भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी सं. 11631/11632 (सप्ताह में तीन दिन) – का नियमित परिचालन भोपाल से 27.02.2026 से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं गुरुवार को तथा धनबाद से 01.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। 

समय सारणी व ठहराव 

गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे खुलकर बीना-दमोह-कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 10.20 बजे चोपन, 11.20 बजे रेणुकूट 12.35 बजे गढ़वा, 13.20 बजे डालटनगंज, 14.52 बजे टोरी, 17.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे खुलकर 09.45 बजे रांची रोड, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16.05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) – का नियमित परिचालन भोपाल से 01.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा चोपन से 02.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।

गाड़ी सं. 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे खुलकर बीना-दमोह- कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 09.03 बजे करैला रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस चोपन से 17.10 बजे खुलकर 18.20 बजे करैला रोड एवं 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

हालांकि अब से चार दिन पहले ही इस नई रेलगाड़ी को भोपाल से हरी झंडी दिखाकर ट्रायल रन के लिए रवाना किया गया था जिसमें सवार होकर सांसद सीधी सिंगरौली डॉ राजेश मिश्रा बरगवां स्टेशन तक आए थे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था।

इन दो न‌ई ट्रेनों के परिचालन से अब सिंगरौली से भोपाल के मध्य प्रति दिन रेल सेवा मिल गई है। लेकिन सिंगरौली जिले के निकटवर्ती वाराणसी की कनेक्टिविटी के लिए एक मेमू ट्रेन ही उपलब्ध है जिसकी टाइमिंग को लेकर बार बार यात्रियों की शिकायत मिलती रही है। बावजूद इसके न तो उसमें कोई सुधार किया गया है और न ही ऊर्जांचल में निवासरत लाखों पूर्वांचल वासियों के लिए कोई रेल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आमतौर पर लोग राजनीतिक तौर पर क्षेत्रीय भेदभाव का गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *