बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का माना दोषी
Newspost, Global Desk.
बीते मंगलवार को अमेरिका के न्यू मैक्सिको कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक ज्यूरी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप आदि के संचालक मेटा (META) को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी ठहराया है। कोर्ट ने मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक ज्यूरी ने मंगलवार को मेटा को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण (Child Sexual Assault) से जुड़े खतरों को छिपाने का दोषी ठहराया है। न्यू मैक्सिको कोर्ट में करीब सात हफ्ते चले इस मामले के ट्रायल के बाद आए इस फैसले को टेक कंपनियों की लापरवाही और दायित्वहीन कृत्यों के खिलाफ बढ़ती सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
