नवागतों का किया गया स्वागत और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने वाले हुए सम्मानित 

Newspost, Corporate Desk. @rohitgupta

आदित्य बिड़ला समूह के सिंगरौली जिला, मध्य प्रदेश में स्थित हिंडालको महान द्वारा चलाया जाने वाला अभिनव कार्यक्रम - 'शुभारंभ' वास्तव में सभी कॉर्पोरेट्स के लिए एक अच्छा उदाहरण है। 'फाउंडेशन टू फ्यूचर' थीम के अंतर्गत हिंडालको - महान में 'शुभारम्भ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंडालको - महान से जुड़े नवागत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया, साथ ही आदित्य बिड़ला समूह में 25 वर्ष की अनवरत सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों को विशेष ढंग से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में 25 से अधिक नव ज्वाइनर्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए। यहां उन्हें आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण की विशेष अनुभूति हुई जो उन सभी के लिए अकल्पनीय थी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद ने अपने स्वागत संबोधन में ‘शुभारम्भ’ कार्यक्रम की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल औपचारिक परिचय का मंच नहीं, बल्कि संगठन और परिवार के बीच विश्वास और जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है।

इस अवसर पर नवागत इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, एस.सेंथिल नाथ, प्रोजेक्ट हेड पी.वी. कृष्णा और एस. शशि कुमार ने अपने विचार रखे। नेतृत्व टीम ने कहा कि हिंडालको - महान में प्रतिभा का मूल्यांकन केवल कार्य निष्पादन से नहीं, बल्कि मूल्यों, सहयोग और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से किया जाता है।

शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि...

नवागत इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि, “किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी टीम और उनके परिवार होते हैं।” उन्होंने ‘नवागत साथियों से नवाचार, सुरक्षा और उत्कृष्टता को अपने कार्य का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।’

निवर्तमान यूनिट हेड एस.सेंथिल नाथ ने 25 वर्ष पूर्ण करने वाले अधिकारियों को संस्था की जीवंत विरासत बताया। उन्होंने कहा कि “आपका अनुभव और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।” पी.वी. कृष्णा ने ‘टीमवर्क और अनुशासन को सफलता की आधारशिला बताया।’ एस. शशि कुमार ने ‘नए साथियों को निरंतर सीखने और संगठनात्मक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।’

कार्यक्रम में नवागत ज्वाइनर्स ने रैंप वॉक के माध्यम से अपना परिचय दिया। गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण में उत्साह और उल्लास का रस घोल दिया। इन सभी के परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। इस दौरान आदित्य बिड़ला समूह में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सात अधिकारियों -अशेष अनुनय शरण, दीप्ति शरण, जय प्रकाश सिंह, लाल बहादुर यादव, नन्द यादव, बापी डिन्डा एवं अनिल सिंह को स्मारिका के रूप में रजत पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवागत ज्वाइनर्स के सहयोगी साथियों तरुण कुशवाहा, विवेक शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुमन मैती, रमेश चक्रधर और विपुल सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉस्ट हाउस प्रमुख संजय चतुर्वेदी को मौलिक कविता प्रस्तुति के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। 

“फाउंडेशन टू फ्यूचर” थीम के साथ आयोजित यह कार्यक्रम हिंडालको - महान में नई शुरुआत और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के उत्सव के रूप में स्मरणीय बन गया। आयोजन ने प्रबंधकीय संवेदनशीलता के साथ साथ एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी संस्थान की वास्तविक पहचान उसके टीम की एकजुटता और मजबूत पारिवारिक संस्कृति होती है।
समापन सत्र में मानव संसाधन विभाग से प्रणव सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन  करते हुए कहा कि 'यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, जुड़ाव और साझा संस्कृति का उत्सव है।' उन्होंने सभी परिवारों, वरिष्ठ नेतृत्व, योजना समिति, कार्यान्वयन टीम तथा एच‌आर और ईआर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इनका रहा विशेष योगदान-

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्कर्ष, दीपक संकोलिया, मधुरेंद्र राय, विनय तिवारी, जेनी, अर्चना, श्वेता, आदर्श, मोहित, नीरज गुप्ता, ओम प्रकाश गेरूला तथा क्लब हाउस के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *