Newspost, Regional Desk. Karthua, MP.
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन परिक्षेत्र कर्थुआ की टीम ने वन्य जीव सांभर (बड़ा हिरण) का शिकार करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। सांभर 2008 से आईयूसीएन (IUCN) की रेड लिस्ट में एक विलुप्त हो रही प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध है।
प्रकरण का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने के आरोप में वनकर्मियों ने अपराध प्रकरण 26 फरवरी के तहत छ: लोगों को आरोपी बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सुख नारायण पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 31 वर्ष, रावेन्द्र बैगा पिता रूपशाह बैगा उम्र 34 वर्ष, श्रीराम खैरवार पिता बाबूलाल खैरवार उम्र 68 वर्ष, सहदेव खैरवार पिता भैयालाल खैरवार उम्र 59 वर्ष, शिवकुमार खैरवार पिता मली सिंह खैरवार उम्र 41 वर्ष और हरीदास खैरवार पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 45 वर्ष शामिल हैं। सभी ग्राम भर्रा और परमा के निवासी बताए गए हैं।
न्यायालय देवसर द्वारा आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्थुआ दिव्यांशु सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।
